लखीसराय: बड़हिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर घायल, सदर अस्पताल से हायर सेंटर
बड़िहया थाना क्षेत्र के नागवती स्थान के समीप सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे बेहतर उपचार हेतु शनिवार की पूर्वाह्न 9:52 पर सदर अस्पताल लाया गया। जहां घायल किशोर का उपचार कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया। किशोर की पहचान बड़हिया थाना क्षेत्र गढ़ लक्ष्मीपुर निवासी संजय कुमार के 15 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार के रूप में की गई