मिलक: शंकरपुर गांव के पास तेज रफ्तार डीसीएम चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक पर बैठी महिला की मौत, पति समेत 3 घायल
Milak, Rampur | Oct 9, 2024 थाना शहजादनगर क्षेत्र में शंकरपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार डीसीएम चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी बाइक के पीछे बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला के पति और दो बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है घटना मंगलवार शाम 7:15 बजे की बताई जा रही है मृतिका के शव को PM के लिए मोर्चरी रखवाया है।