मिलक: लोहा पट्टी गांव के पास अल्कोहल से भरा तेज रफ्तार टैंकर हाईवे किनारे पलट गया, चालक और परिचालक सुरक्षित
Milak, Rampur | Oct 6, 2024 थाना शहजादनगर क्षेत्र के लोहा पट्टी गांव के पास अल्कोहल से भरा टैंकर हाईवे किनारे पलट गया । अच्छी बात यह है कि इस हादसे में चालक परिचालक को कोई चोट नहीं पहुंची है। दोनों सुरक्षित बच गए हैं। घटना थाना शहजादनगर क्षेत्र के लोहा पट्टी गांव के पास की है दिल्ली लखनऊ हाईवे 24 पर यह हादसा हुआ है । थाना शहजाद नगर पुलिस मैं टैंकर को हाइड्रा की मदद से सीधा कर दिया है।