मिलक: मिलक बाईपास के पास ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Milak, Rampur | Oct 8, 2024 मिलक कोतवाली क्षेत्र में मिलक बाईपास के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार युवक को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया है। घटना मंगलवार रात्रि 8:15 बजे की है। घायल बाइक सवार युवक का उपचार चल रहा है। घायल बाइक सवार युवक के सर में गंभीर चोट लगी है ।