दतिया नगर: आगामी ईद पर्व के मद्देनज़र कोतवाली सहित जिले के विभिन्न थाना परिसरों में शांति समिति की बैठक आयोजित
पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में 28 मई को मनाए जाने वाले ईद पर्व के दृष्टिगत जिले के विभिन्न थाना परिसरों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया। बैठक में उपस्थित थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी नागरिकों से आपसी सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई। कोतवाली परिसर में टी आई ने शांति समिति बैठक की ।