टिब्बी: टिब्बी पुलिस ने 200 नशीले कैप्सूल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
टिब्बी पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिंक सिटी टिब्बी रोड से वार्ड नंबर 15 निवासी कालूराम (38) को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके कब्जे से प्रतिबंधित प्रेगाबलिन 300 एमजी के 200 कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी मौके पर कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज पेश नहीं कर सका।