मलिहाबाद: नाबालिक लड़की का वर्षों तक शारीरिक शोषण, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना अमीनाबाद पुलिस के द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसके द्वारा नाबालिक लड़की का वर्षों तक शारीरिक शोषण किया गया। मामले में जब नाबालिक में विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी और इसी बीच उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।