35वीं वाहिनी विसबल की वाहन शाखा का वार्षिक निरीक्षण
35वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, मंडला की वाहन शाखा का सेनानी वार्षिक निरीक्षण सेनानी श्री राजेश रघुवंशी द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान वाहन शाखा की व्यवस्थाओं, शासकीय वाहनों की स्थिति, रख-रखाव, अभिलेखों और कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया गया।
श्री राजेश रघुवंशी ने वाहनों की स्वच्छता, तकनीकी स्थिति, आवश्यक उपकरणों एवं सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। साथ ही लॉगबुक सहित वाहन संचालन और रख-रखाव से संबंधित अभिलेखों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारी एवं कर्मचारियों को वाहनों का नियमित रख-रखाव, समय-समय पर तकनीकी परीक्षण, यातायात नियमों का पालन तथा शासकीय वाहनों के सुरक्षित एवं अनुशासित संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने वाहनों को हर समय ड्यूटी के लिए तत्पर और सुव्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान उप सेनानी श्री इंद्र सिंह परस्ते, एड्जुटेंट श्री बलवीर चावड़, क्वार्टर मास्टर निरीक्षक श्री देवेन्द्र टेकाम, वाहन शाखा प्रभारी श्री अनुपम कुटार, सूबेदार मेजर श्री बख़त सिंह मरावी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Home Department of Madhya Pradesh
मंडला पुलिस
113 views | Mandla, Madhya Pradesh | Sep 5, 2026