ऊना: जनकौर में चूरा पोस्त सहित दो व्यक्तियों को किया गया काबू, मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
शुक्रवार को जनकौर में पुलिस ने दो व्यक्तियों को चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 3 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान संजय कुमार निवासी जनकौर व महिंद्र सिंह निवासी नंगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को मामले की पुष्टि एएसपी संजीव भाटीया ने की है।