ऊना: मैहतपुर टोल बैरियर के समीप दुकान में डाइस से जुआ खेलते 14 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार, ₹498060 बरामद
हिमाचल के प्रवेश द्वार मैहतपुर में टोल बैरियर के समीप शनिवार तड़के एक दुकान पर पुलिस की सीआईए टीम ने दबिश देते हुए जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान दुकान के अंदर डाइस से जुआ खेलते 14 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। साथ ही मौके से ₹4,98,060 नकद बरामद किए गए हैं, जो जुए में प्रयोग हो रहे थे। जुआ खेलने वाले अधिकतर युवा पंजाब के थे।