पटना ग्रामीण: राजीव नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 8 में जमीनी विवाद में हुई फायरिंग
राजीव नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 8 के पास बुधवार को जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग की वारदात हुई है। गुरुवार रात 8:13 पर सोशल मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी SDPO विधि व्यवस्था 2 दिव्यांजलि जायसवाल ने देते हुए बताया है कि प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुंच कर पूछताछ की गई जिसमें फायरिंग होने की पुष्टि हुई