दादरी: परिवहन विभाग ने जनपद में चलाया विशेष अभियान, बिना फिटनेस/परमिट के दौड़ रहे 317 वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद्द किए
गौतमबुद्ध नगर के परिवहन विभाग ने जिलाधिकारी मनीष वर्मा के निर्देश पर गुरुवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया इस दौरान परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। विशेष अभियान के तहत परिवहन विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए बिना परमिट व फिटनेस के दौड़ रहे 317 वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद्द किए हैं।