दादरी: 25 फूटा रोड से पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 15 शातिर जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया, नगदी बरामद
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 15 शातिर जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते व नगदी बरामद कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त लंबे समय से क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे थे। अभियुक्तों को न्यायालय के आदेश पर आज जेल भेजा जा रहा है।