कनखल के जगजीतपुर में जंगली हाथी द्वारा कार पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना गुरुवार शुक्रवार मध्य रात्रि 12:30 बजे करीब की है। जंगल से निकले हाथी को कुत्तों के झूंड ने दौड़ा लिया। इसके बाद हाथी ने एक कार पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि कार में कोई सवार नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।