तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का भव्य समापन, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील
#संतकबीरनगर | विकास भवन, डीपीआरसी परिसर
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने भव्य समापन किया। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि मंटू राय एवं एमएलसी प्रतिनिधि इंजीनियर सुधांशु सिंह भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विधायक ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए और लोक कलाकार धीरेंद्र गोस्वामी एवं उनकी टीम तथा वीरेंद्र कुमार एवं उनकी टीम ने लोकगायन के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।
कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, भूमि संरक्षण अधिकारी दीपचंद चौरसिया तथा सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्मानित किसान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#SantKabirNagar #VikasPradarshani #AnilKumarTripathi #MantuRai #SudhanshuSingh #JanKalyanYojana #BreakingNews