Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
No video available

गुजरात के #अहमदाबाद में एयरपोर्ट के पास एक यात्री विमान के क्रैश होने की सूचना अत्यंत पीड़ादायक और मन को व्यथित करने वाली है। घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मैं ईश्वर से सभी यात्रियों की कुशलता, स्वास्थ्य और सुरक्षा की

7.4k views | Tikamgarh, Tikamgarh | Jun 12, 2025

MORE NEWS

समझौते' के बहाने बुलाकर पत्रकार पर हमला! धारदार हथियार से वार और बाली छीनने का आरोप, एसपी के निर्देश पर लूट सहित विभिन्न धाराओं मामला दर्ज हमारा टीकमगढ़ TheBharat/द भारत Public The Bundelkhand Top Hindi panchayat- हिंदी पंचायत Public Tikamgarh अपना टीकमगढ़/apna tikamgarh  Bundelkhand Media Lokmat News - Hindi SP Tikamgarh

समझौते' के बहाने बुलाकर पत्रकार पर हमला! धारदार हथियार से वार और बाली छीनने का आरोप, एसपी के निर्देश पर लूट सहित विभिन्न धाराओं मामला दर्ज हमारा टीकमगढ़ TheBharat/द भारत Public The Bundelkhand Top Hindi panchayat- हिंदी पंचायत Public Tikamgarh अपना टीकमगढ़/apna tikamgarh Bundelkhand Media Lokmat News - Hindi SP Tikamgarh

Tikamgarh, Tikamgarh | Aug 4, 2026

दतिया चुनाव जीते है 2028 में फाइनल जीतेंगे: जितेंद्र क्रांतिकारी #news #bigbreaking #datiya #टीकमगढ़ #mpnews हमारा टीकमगढ़ TheBharat/द भारत Public Hindi panchayat- हिंदी पंचायत The Bundelkhand Top Public Tikamgarh Bundelkhand Media Datia - दतिया

दतिया चुनाव जीते है 2028 में फाइनल जीतेंगे: जितेंद्र क्रांतिकारी #news #bigbreaking #datiya #टीकमगढ़ #mpnews हमारा टीकमगढ़ TheBharat/द भारत Public Hindi panchayat- हिंदी पंचायत The Bundelkhand Top Public Tikamgarh Bundelkhand Media Datia - दतिया

Tikamgarh, Tikamgarh | Aug 4, 2026

जिले में 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम सत्र का हुआ शुभारंभ 
--
मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिले में 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम सत्र शनिवार को टीकमगढ़ स्थित तेज होटल में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री बी.पी. नामदेव की उपस्थिति में हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री बी.पी. नामदेव ने आपदा मित्र योजना के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपदा की स्थिति में प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की भूमिका जन-धन की सुरक्षा एवं त्वरित राहत कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने प्रतिभागियों को आपदा मित्र के दायित्वों एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराया।

प्रथम दिवस के प्रशिक्षण में श्री नामदेव द्वारा प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं का परिचय देते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रमुख प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आपदा मित्रों की भूमिका, कर्तव्यों एवं आपदा के समय किए जाने वाले प्राथमिक कार्यों के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण प्रभारी पीसी श्री अमित दुबे एवं उनकी टीम द्वारा प्रतिभागियों को भूकंप से संबंधित जोखिम, बचाव एवं खोज (सर्च एंड रेस्क्यू) की तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के व्यावहारिक पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने, राहत एवं बचाव कार्यों में दक्ष बनाकर आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक सशक्त बनाने का उद्देश्य है।

Home Department of Madhya Pradesh #JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

जिले में 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम सत्र का हुआ शुभारंभ -- मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिले में 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम सत्र शनिवार को टीकमगढ़ स्थित तेज होटल में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री बी.पी. नामदेव की उपस्थिति में हुआ। प्रशिक्षण के दौरान डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री बी.पी. नामदेव ने आपदा मित्र योजना के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपदा की स्थिति में प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की भूमिका जन-धन की सुरक्षा एवं त्वरित राहत कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने प्रतिभागियों को आपदा मित्र के दायित्वों एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराया। प्रथम दिवस के प्रशिक्षण में श्री नामदेव द्वारा प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं का परिचय देते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रमुख प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आपदा मित्रों की भूमिका, कर्तव्यों एवं आपदा के समय किए जाने वाले प्राथमिक कार्यों के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रशिक्षण प्रभारी पीसी श्री अमित दुबे एवं उनकी टीम द्वारा प्रतिभागियों को भूकंप से संबंधित जोखिम, बचाव एवं खोज (सर्च एंड रेस्क्यू) की तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के व्यावहारिक पहलुओं पर भी चर्चा की गई। सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने, राहत एवं बचाव कार्यों में दक्ष बनाकर आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक सशक्त बनाने का उद्देश्य है। Home Department of Madhya Pradesh #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

आरसेटी में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
--
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) टीकमगढ़ में शुक्रवार को वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना की जानकारी सरल एवं सहज भाषा में दी गई। साथ ही इन योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता, लाभ एवं महत्व से अवगत कराया गया। योजनाओं एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी वीडियो प्रस्तुति एवं जागरूकता पोस्टरों के माध्यम से भी समझाई गई।

साइबर सुरक्षा सत्र में प्रशिक्षणार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताते हुए अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, एपीके (APK) फाइल डाउनलोड करने से बचने तथा ओटीपी, बैंक खाते की गोपनीय जानकारी एवं अन्य व्यक्तिगत वित्तीय जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना, उन्हें शासन की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक बनाना तथा डिजिटल लेन-देन के दौरान साइबर सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने के लिए प्रेरित करना था।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

आरसेटी में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित -- ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) टीकमगढ़ में शुक्रवार को वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना की जानकारी सरल एवं सहज भाषा में दी गई। साथ ही इन योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता, लाभ एवं महत्व से अवगत कराया गया। योजनाओं एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी वीडियो प्रस्तुति एवं जागरूकता पोस्टरों के माध्यम से भी समझाई गई। साइबर सुरक्षा सत्र में प्रशिक्षणार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताते हुए अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, एपीके (APK) फाइल डाउनलोड करने से बचने तथा ओटीपी, बैंक खाते की गोपनीय जानकारी एवं अन्य व्यक्तिगत वित्तीय जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना, उन्हें शासन की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक बनाना तथा डिजिटल लेन-देन के दौरान साइबर सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने के लिए प्रेरित करना था। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

छात्राओं को दी वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी
---
शासकीय उच्चतर कन्या विद्यालय, बल्देवगढ़ में शनिवार को वित्तीय साक्षरता एवं साइबर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता कर बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

शिविर में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री कैलाश नारायण आर्य ने छात्राओं को वित्तीय साक्षरता का महत्व बताते हुए नियमित बचत, सुरक्षित बैंकिंग तथा डिजिटल भुगतान के सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर धोखाधड़ी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, ऐसे में सभी नागरिकों को सतर्क एवं जागरूक रहना आवश्यक है।

उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड अथवा बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा न करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध लिंक, फोन कॉल अथवा संदेश पर विश्वास करने से बचें। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का सामना करना पड़े तो तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क करें तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

शिविर में वित्तीय साक्षरता केंद्र के श्री नसीम सिद्दीकी, विद्यालय के शिक्षक श्री हरगोविंद यादव, सीएफएल बल्देवगढ़ के श्री नरेंद्र यादव, श्री पूरन लाल यादव, श्री बृजेन्द्र सिंह यादव एवं ऑपरेटर श्री देवेन्द्र विश्वकर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने साइबर सुरक्षा एवं बैंकिंग सेवाओं से जुड़े विषयों पर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

छात्राओं को दी वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी --- शासकीय उच्चतर कन्या विद्यालय, बल्देवगढ़ में शनिवार को वित्तीय साक्षरता एवं साइबर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता कर बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। शिविर में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री कैलाश नारायण आर्य ने छात्राओं को वित्तीय साक्षरता का महत्व बताते हुए नियमित बचत, सुरक्षित बैंकिंग तथा डिजिटल भुगतान के सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर धोखाधड़ी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, ऐसे में सभी नागरिकों को सतर्क एवं जागरूक रहना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड अथवा बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा न करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध लिंक, फोन कॉल अथवा संदेश पर विश्वास करने से बचें। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का सामना करना पड़े तो तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क करें तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। शिविर में वित्तीय साक्षरता केंद्र के श्री नसीम सिद्दीकी, विद्यालय के शिक्षक श्री हरगोविंद यादव, सीएफएल बल्देवगढ़ के श्री नरेंद्र यादव, श्री पूरन लाल यादव, श्री बृजेन्द्र सिंह यादव एवं ऑपरेटर श्री देवेन्द्र विश्वकर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने साइबर सुरक्षा एवं बैंकिंग सेवाओं से जुड़े विषयों पर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026