पानापुर: खजुरी गांव में बाढ़ के पानी के तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत, दो को ग्रामीणों ने बचाया
Panapur, Saran | Oct 1, 2026 पानापुर के खजुरी गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि साथ रहे दो अन्य युवकों को ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बचा लिया।मृतकों की पहचान खजुरी गांव निवासी मंजय कुमार के पुत्र सत्यम कुमार तथा चकिया गांव निवासी सुरेंद्र राय के पुत्र अनिल राय के रूप में हुई है। गुरुवार की शाम 4 बजें के लगभग जानकारी दी गई।