कालपी: चुर्खी थाना क्षेत्र के सतरहजू में दबंगों ने दंपति की बेरहमी से की पिटाई, पुलिस ने चार लोगों पर दर्ज किया केस
Kalpi, Jalaun | Jul 20, 2025 चुर्खी थाना के सतरहजू गांव निवासी राजेंद्र कुमार ने 19 जुलाई को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 18 जुलाई को गांव के अखिलेश पुत्र धनपत समेत 4 लोगों ने मेरे साथ और मेरी पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए अपमानित किया और बेरहमी से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी, जिसको लेकर पुलिस ने 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर रविवार दोपहर 3 बजे जानकारी दी है।