कालपी: छौंक गांव में निर्माणाधीन मकान से चोरों ने ढाई कुंटल सरिया और गेट चुराए, पुलिस ने चार अज्ञात चोरों पर दर्ज किया केस
Kalpi, Jalaun | Jul 20, 2025 कालपी क्षेत्र के मोहल्ला आलमपुर निवासी शैलेंद्र सिंह पुत्र राम सुमिरन सिंह ने 19 जुलाई को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि उसके ग्राम छौंक में स्थित निर्माणाधीन से 10 और 11 जुलाई की मध्यरात्रि को अज्ञात चोर ढाई कुंटल सरिया और गेट चोरी कर ले गए थे, जिसको लेकर पुलिस ने चार अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए रविवार की दोपहर 3 बजे जानकारी दी है।