आपदा में देवदूत बने जिला पंचायत सदस्य: कुंवारी नदी के उफान के बीच फंसे मंदिर के पुजारी और बाबड़ी गांव में मिंटू सिकरवार ने पहुंचाई राहत सामग्री👇
मुरैना:
लगातार हो रही भीषण बारिश के बाद कुंवारी नदी के रौद्र रूप ने ग्राम पंचायत गुड़ा चंबल के ऐतिहासिक बाराद्वारी मंदिर क्षेत्र में तबाही मचा दी है। जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ा कि ग्रामीणों को अपने घरों से सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला।
इस विकट संकट की घड़ी में जिला पंचायत सदस्य (वार्ड क्रमांक 14) मिंटू सिकरवार ने संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल पेश की। घटना की सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ जलमग्न प्रभावित इलाकों में पहुंचे और प्रभावित ग्रामीणों के बीच खाद्य सामग्री व आवश्यक राहत वस्तुओं का वितरण किया। Part 2
Morena, Morena | Sep 10, 2026