खेकड़ा: रमाला पुलिस ने थाना दोघट पर दर्ज हत्या के प्रयास और गौवध अधिनियम में वांछित दिल्ली निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार
Khekada, Bagpat | Jul 31, 2026 मीडिया सेल बागपत ने शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे बताया कि थाना रमाला पुलिस द्वारा थाना दोघट पर दर्ज हत्या का प्रयास व गौवध अधिनियम में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नदीम पुत्र इमामुद्दीन निवासी धोबियान फाटक के पास थाना लुहारीगेट दिल्ली नार्थ के विरुद्ध थाना रमाला पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।