भारत विभाजन की विभीषिका-स्मरण दिवस आधारित तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन जिला मुख्यालय के लोहिया चौक में किया गया है। प्रभारी एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल की मौजूदगी में बीटीआई रोड से लोहिया चौक तक मौन जुलूस निकाला गया तथा शहीदों और सेनानियों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा, जिला स्काउट एवं गाइड संघ के अध्यक्ष श्री येतराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर, राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड संघ श्री इंद्रजीत सिंह गोल्डी, रेडक्राॅस समिति के अध्यक्ष श्री संदीप दीवान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे।
#vebhajankivibhishika #14august #Chhattisgarh
#mahasamund
5 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Aug 14, 2026