बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित डीएम कार्यालय पहुंचकर उप्र सोशल आउटरीच कांग्रेस ने उप्र की कानून व्यवस्था को लेकर दिया ज्ञापन
थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित डीएम कार्यालय पहुंचकर उप्र की कानून व्यवस्था को लेकर उप्र सोशल आउटरीच कांग्रेस ने दिया ज्ञापन।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल आउटरीच कांग्रेस के प्रदेश संयोजक विक्रम पांडे के आवाहन पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बरेली में न्याय समिति के प्रभारी रविंद्र सहारा एडवोकेट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।