बरेली: इज्जत नगर थाना पुलिस ने नकली शराब बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया, तीन आरोपी गिरफ्तार
इज्जत नगर थाना पुलिस नकली शराब बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महानगर कॉलोनी में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्तियों के पास से काफी भारी मात्रा में नकली शराब बरामद की है। वहीं पुलिस ने नकली शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।