बरेली: कल्याणपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
सिरौली थाना क्षेत्र कल्याणपुर में हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नासिर शाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ,और मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है। विस्फोट में छह लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।