बरेली: कैंट थाना पुलिस ने पुजारी की हत्या का किया खुलासा, एक युवक को किया गिरफ्तार
कैंट थाना पुलिस ने पुजारी की हत्या कम 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। थाना पुलिस ने पुजारी के नाती को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने आज गुरुवार समय लगभग 4:30 बजे युवक को जेल भेज दिया है । मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है। कैंट थाना क्षेत्र के वीरांगना चौक के पास स्थित युवक ने पुजारी की हत्या को अंजाम दिया था।