पीरो: 19 मई को पीरो में 'सहयोग कार्यक्रम' को लेकर तैयारी तेज, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Piro, Bhojpur | May 6, 2026 बिहार सरकार के निर्देशानुसार आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर 19 मई को आयोजित होने वाले “सहयोग कार्यक्रम” की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय ने बुधवार शाम करीब 5 बजे अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।