हरनौत: सरथा के पास स्थित संत पॉल इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन
हरनौत प्रखंड क्षेत्र के सरथा गांव स्थित संत पॉल इंग्लिश स्कूल में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही स्कूल में उत्सवी माहौल देखने को मिला और छात्र-छात्राओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह रहा। समारोह के दौरान ध्वजारोहण स्थल पर विद्याल