ब्रह्मपुर: संदेश विधायक: राइफल-बंदूक और लाठी का राज लालू के समय में था, अब विकास की धारा बह रही है
जवही दीयर में रास्ता विवाद को लेकर गहमागहमी के बाद सड़क का निर्माण पूरा हो गया। सांसद सुधाकर सिंह ने इस सड़क का उद्घाटन भी कर दिया है। अब संदेश विधायक सह पूर्व एमएलसी राधा चरण सेठ ने ब्रह्मपुर विधायक पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने बुधवार की दोपहर 2 बजे कहा था कि मैने भी सुना कि ब्रह्मपुर में स्थानीय विधायक ने राइफल लाओ रे आज लड़ने आए है कहकर रास्ता बनवाया।