अशोक नगर: पिपरई थाना क्षेत्र में धर्मांतरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस अधीक्षक ने एसआईटी टीम गठित की
अशोकनगर जिले के पिपरई धर्मांतरण मामले में पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर शुक्रवार को शाम 6 बजे एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया गया है। नाबालिग से जुड़े संवेदनशील प्रकरण में कई गंभीर धाराओं में हुआ है मामला दर्ज, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। फरार आरोपी अलतामश खान,आहत शेख अरहान अली की तलाश जारी है।