जिलाधिकारी आलोक कुमार ने आयुष्मान भारत योजना से जुड़े निजी अस्पतालों की समीक्षा बैठक में मानक पूरे न करने वाले 8 अस्पतालों को डी-इम्पैनल्ड करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अस्पतालों में डी-फैब्रिलेटर, फायर सेफ्टी सिस्टम और दो आपातकालीन निकास अनिवार्य करने को कहा। साथ ही इलाज, मरीजों की संख्या और भुगतान का विवरण भी तलब किया।