पटना ग्रामीण: पटना DM डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण किया, 21 फरवरी को उद्घाटन की संभावना है
तारामंडल के पास और मौर्या कॉम्प्लेक्स में बने मल्टीलेवल पार्किंग का पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने निरीक्षण किया। मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने इस बात की जानकारी दी है कि इस मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के दौरान 21 फरवरी को संभावित है।