गायघाट: गायघाट में जनगणना कार्य को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया, 2 मई से शुरू होगा कार्य
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे में जनगणना पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। इसके साथ ही जनगणना से संबंधित विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ संजय कुमार राय ने बताया सभी पर्यवेक्षक अपने क्षेत्र का फिजिकल वेरिफिकेशन करेंगे और मैप भी तैयार करेंगे