शाहजहांपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में मेधावी छात्र सम्मान समारोह में 20 छात्रों को ₹21,000 का चेक और टेबलेट देकर किया गया सम्मानित
दरअसल आज कलेक्ट्रेट सभागार में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित यूपी बोर्ड टॉपर्स सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।