सांसद कुलदीप इंदौरा का जन्मदिवस कांग्रेस सेवादल ने गौ सेवा पर्व के रूप में मनाया
बाबा रामदेव गौशाला सेवा समिति चौहिलावाली में कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव एवं जिला परिषद जॉन नंबर 29 से कांग्रेस प्रत्याशी, प्रेम नायक, भानी राम बागड़िया पूर्व पंचायत समिति सदस्य,सेवादल जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक,बृजलाल बिश्नोई पूर्व सरपंच, बलराम चोयल, उग्रसेन बिश्नोई, अंग्रेज सिंह ढिल्लों, संजय पंवार पार्षद रावतसर, मांगीलाल शर्मा, लखविंदर सिंह जिला सचिव कांग्रेस सेवादल एवं पार्षद वार्ड 50 आदि कांग्रेस जनों ने रामदेव मंदिर चौहिलावाली में धोक लगाकर सांसद कुलदीप इंदौरा की लंबी उम्र की मनोकामना की,
उसके बाद गोशाला में केक काटकर कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की,उसके पश्चात सभी कांग्रेस जन ने गायो को गुड खिलाकर सांसद इंदौरा के स्वस्थ जीवन एवं लंबी उम्र की कामना की
कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक ने बताया कि कांग्रेस सेवादल द्वारा सेवा पर्व के मौके पर सभी कांग्रेस जनों ने उत्साह के साथ सांसद कुलदीप इंदौरा के स्वस्थ जीवन की मनोकामना की पारीक ने बताया कि हनुमानगढ़ का सौभाग्य है कि कुलदीप इंदौरा जिस तरह से लगातार संसद में कृषि के लिए पानी की समस्या को उठाते है और किसानों के लिए जो लड़ाई लड़ने का काम वो कर रहे है और हनुमानगढ़ के लिये नई रेल चलाने के उनके प्रयास क़ाबिल ए तारीफ है और जनता में हर मौके में उनके बीच रहने वाला सांसद हनुमानगढ़ को मिला है
पीसीसी सचिव प्रेम नायक ने कुलदीप इंदौरा के जन्मदिवस पर सभी गायों को गुड खिलाकर गोसेवा की और संसद कुलदीप इंदौरा की लंबी आयु कि मनोकामना की और कहा कि कुलदीप इंदौरा ने हर क्षेत्र में अग्रणीय काम किया है और इसका लाभ उन्हें जिला परिषद चुनाव प्रचार में भी मिल रहा है इस अवसर पर ओम प्रकाश पूर्व पार्षद, रोहिताश धानका रावतसर, राय सिंह, मघाराम, पाला राम, सुग्रीव, आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे
Hanumangarh, Hanumangarh | Oct 31, 2026