राजपुर: राजपुर में श्रद्धांजलि सभा में बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने श्रद्धासुमन अर्पित किए
Rajpur, Buxar | May 14, 2026 राजपुर प्रखंड के नायरा पेट्रोल पम्प परिसर में गुरुवार को 3:00 बजे अपराह्न में स्व देइला देवी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। अध्यक्षता पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता सत्येंद्र नारायण सिंह ने की। सभा में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह व जज अनिल सिंह समेत अन्य शामिल रहे।