इकौना: कंजड़वा के पास बोलेरो ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, पूर्व शिक्षक हुए घायल
बनकटा निवासी पूर्व शिक्षक राम उग्गर मंगलवार को भिनगा मुकदमें की पेशी के लिए गए थे। भिनगा से वापस लौटकर इकौना आए थे। वही इकौना से शाम को अपने गांव बनकटा ई रिक्शा पर बैठ कर जा रहे थे ।इसी बीच बोलेरो ने कंजड़वा के पास ई रिक्शा में टक्कर मार दिया। टक्कर के कारण ई रिक्शा पलट गया और ई रिक्शा पर सवार पूर्व शिक्षक राम उग्गर घायल हो गए।इकौना सीएससी मे इलाज चल रहा है।