गोहपारु: गोहपारू पुलिस ने खन्नौधी गांव में मवेशी चोरी के आरोप में तीन चोरों को पकड़ा
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत खन्नौधी गांव में मवेशी चुराकर भाग रहे तीन चोरों को गोहपारू पुलिस में पकड़ा है,और विभिन्न धाराओं पर मामला दर्ज किया है,पुलिस ने बताया है कि फरियादी गोविंद यादव की शिकायत पर निखिल सोनी,राधेश्याम प्रजापति एवं अभ्यास रजक के विरुद्ध मवेशी चोरी करने का मामला दर्ज किया गया है,यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को 5:00 बजे दी है।