राऊ: क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायतों में 4 महीनों में 2 करोड़ 73 लाख रुपये से अधिक की राशि वापस करवाई
Rau, Indore | May 3, 2025 इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा संचालित साइबर हेल्पलाइन और एनसीआरपी पोर्टल सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त फ्रॉड की शिकायतों पर क्राइम ब्रांच की टीम आवेदकों के पैसे वापस कराने का कार्य निरंतर कर रही है। जिसमें क्राइम ब्रांच ने 2021 में 1 करोड़ 37 लाख रुपए, 2022 में 3 करोड 92 लाख रुपए, 2023 में 5 करोड़ रुपए और 2024 में 14 करोड़ 17 लाख रुपए लोगो को वापस दिलवाए है।