राऊ: राउ में कार्यक्रम के दौरान मंच टूटा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बाल-बाल बचे, चोट नहीं आई
Rau, Indore | Apr 30, 2025 इंदौर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उस वक्त बाल-बाल बच गए, जब राउ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंच टूट गया। मंत्री विजयवर्गीय अपने खुद के जन्मदिन के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। हादसा मंच के टूटने के कारण हुआ, लेकिन इस घटना में मंत्री विजयवर्गीय को कोई चोट नहीं आई। कार्यक्रम में बीजेपी के कई नेता भी उस वक्त मंच पर मौजूद थे।