राऊ: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का अंतिम संस्कार, मंत्री और विधायक सहित कई नेता शामिल हुए
Rau, Indore | May 2, 2025 इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का अंतिम संस्कार रिजिनल पार्क मुक्तिधाम पर हुआ। इस मौके पर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के प्रमुख नेता उपस्थित रहे। जिसमें मंत्री तुलसी सिलावट, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद टंडन, और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करी।