राऊ: राजेंद्र नगर में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
Rau, Indore | May 1, 2025 इंदौर के राजेन्द्र नगर इलाके में एक बी फार्मा के छात्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। जिसमें बताया गया कि मृतक का नाम पुष्पेंद्र पिता रामकिशोर है, जो राजेंद्र नगर में किराए के मकान में रहता था। जिसमें अपने कमरे में फांसी लगा ली। जहां उसके शव को फंदे से उतारकर पुलिस के द्वारा पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया। जिसमें आत्महत्या का कारण अभी भी अज्ञात है।