थरथरी: दिल्ली से बरामद हुई चंडी की युवती, न्यायालय में बयान के बाद परिजनों को सौंपा
चंडी थाना क्षेत्र के एक गांव से 26 जून की रात लापता हुई 25 वर्षीय युवती को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। युवती के लापता होने के बाद उसके पिता ने दिल्ली निवासी रोहित कुमार पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए चंडी थाना में आवेदन दिया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से जांच शुरू की। जांच के दौरान युवती का स