गाज़ियाबाद: लोकसभा चुनाव को लेकर गाजियाबाद के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च करते हुए चलाया चेकिंग अभियान
गाजियाबाद में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है, जहां सभी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च करते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया है। फ्लैग मार्च के दौरान सभी से अपील की गई है कि लोकसभा चुनाव में सभी लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन रखें और किसी भी तरह की कोई भ्रामक सूचना ना फैलाएं। इसके अलावा चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई है।