गाज़ियाबाद: क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को मुठभेड़ में सिहानी गेट से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर अपराधियों हर्षित चिकारा और रोहित चौधरी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी क्राइम ब्रांच अब्दुल रहमान सिद्दीकी ने बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है और कुछ समय पूर्व जेल से छूट कर आए हैं। उन्होंने बताया कि यह अपने साथी अंकुश को छुड़ाने की फिराक में थे और पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।