गाज़ियाबाद: क्राइम ब्रांच पुलिस ने थाना सिहानी गेट क्षेत्र से मुठभेड़ के बाद 2 शातिर अपराधी किए गिरफ्तार, अवैध असलहे व कारतूस बरामद
रविवार को क्राइम ब्रांच पुलिस ने थाना सिहानी गेट क्षेत्र से मुठभेड़ के बाद हर्षित चिकारा और रोहित चौधरी नाम के दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से 1 पिस्टल 32 बोर मय जिन्दा व खोखा कारतूस 32 बोर व 1 तमंचा 315 बोर नाजायज मय जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं।