गाज़ियाबाद: थाना कविनगर पुलिस ने लूट की घटना कारित करने वाले 2 अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से 15 हजार रुपए व 1 अवैध तमंचा बरामद
थाना कविनगर पुलिस ने लूट की घटना कारित करने वाले नीतीश भड़ाना और साहिल उर्फ बबी नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को आरडीसी फ्लाईओवर के नीचे आरडीसी से नासिरपुर फाटक जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से 15 हजार रुपए नगद के साथ साथ 1 तमंचा 315 बोर व 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।