गाज़ियाबाद: लूट की घटना करने वाले दो अभियुक्तों को कवि नगर पुलिस ने आरडीसी से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना कवि नगर पुलिस ने लूट की घटना करने वाले दो अभियुक्त नीतीश और साहिल को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा इनकी निशानदेही पर ₹1500 नगद, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया है। थाना अध्यक्ष कवि नगर योगेंद्र मलिक ने बताया कि दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं और लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।