गाज़ियाबाद: थाना मधुबन बापूधाम पुलिस ने लूट करने वाले 2 अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से 1 मोबाइल फोन व 315 बोर का 1 तमंचा बरामद
रविवार को थाना मधुबन बापूधाम पुलिस ने लूट की घटना कारित करने वाले रोहित और दीपक नाम के 2 अभियुक्तों को एनडीआरएफ रोड सदरपुर गेट के सामने चौराहा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से 1 मोबाइल फोन व 315 बोर का 1 तमंचा बरामद और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।