देवघर: गणेश मार्केट में एक बाइक हुई चोरी, थाने में मामला दर्ज
नगर थाना क्षेत्र के गणेश मार्केट से एक बाइक चोरी का मामला नगर थाना में दर्ज कराया गया है, आवेदन में जिक्र किया गया है कि गुरुवार देर शाम को रोहिणी गांधी चौक निवासी रूपेश कुमार गुप्ता बाइक लगाकर अपने दुकान चले गए, जब काम पूरा करके वापस आए तो देखा कि बाइक उक्त स्थान पर नहीं है, जिसके बाद काफी ढूंढने के बाद CCTV विडियो देखा तो अज्ञात चोर बाइक ले उड़े।